KIKORA/KANTOLA KI SABJI
कीकोरा (Kikora) को कन्टोला (Kantola) भी कहते हैं । इनकी सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है।आज हम छोटे ककोरे की सब्जी बनायेंगे ।
कीकोरा की सब्जी बनाने की रेसिपी:
- कीकोरे ------ 250 ग्राम
- लहसुन -------6-8 कली बारीक कटी हुई
- तेल ----- 2 टेबिल स्पून
- हींग -------1 पिंच
- जीरा ------एक चौथाई छोटी चम्मच
- राई ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ------ एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च ------ 8-10 बारीक कटी हुई
- धनियां पाउडर-------- 1 छोटी चम्मच
- नमक ------ स्वादानुसार
- धनिया सजाने के लिए
सबसे पहले कीकोरों को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर, छोटे छोटे टुकड़ो मे कट दीजिये ।
कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और राई - जीरा डालकर भूनिये, फिर उसमे लहसुन, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, धनियां पाउडर डालिये, मसाले को हल्का सा भूनिये और अब कटे हुये कीकोरे डाल कर ऊपर से नमक डाल कर, तेज गैस पर ककोरों को 2 मिनिट तक भूनिये और ढककर 5 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये।
ढक्कन खोलिये, कीकोरे को चैक कीजिये, 3 - 4 मिनिट और धीमी आग पर ढक कर कीकोरे को पकने दीजिये। सब्जी को खोलिये कीकोरे नरम हो गये हैं, खुले कीकोरे तेज गैस पर 2 मिनिट तक पका लीजिये, बीच में चमचे से चलाते रहिये। सब्जी में हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये।
कीकोरे की कुरकुरी सब्जी तैयार है. सब्जी को कटोरे में निकालिये, और गरमा गरम परांठे या चपाती के साथ सर्व कीजिये ।
tag #kikoraki sabji

yam yam
ReplyDelete