LITTLE MILLET UPMA
आज हम मिलेट रेसिपी मे Little Millet का उपमा या खिचड़ी बनाएँगे । Little Millet, भगर,सामक , मोरैया नाम से भी जान जाता है। इसे हम व्रत मे भी खा सकते हे।
सामक का उपमा बनाने की रेसिपी :
- सामक /little millet ---- 50 gram
- हरी मिर्च ----- 6 से 8
- मूँगफली ---- 2 बड़े चम्मच सिकी हुई
- आलू ---- 1 बारीक कटा हुआ
- काली मिर्च ---- 6-8 कुटी हुई
- सेंधा नमक ----- स्वाद अनुसार
- तेल ----- 2 बड़े चम्मच
- कढ़ीपत्ता --- 5-6
- जीरा ---- आधा छोटा चम्मच
- पानी ---- 2 कटोरी
- धनिया सजाने के लिए
सामक का उपमा बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाई में तेल गरम करेंगे । फिर उसमे जीरा डालकर कढ़ीपत्ता और हरी मिर्च डालेंगे और बारीक कटे आलू डालकर मिक्स कर देंगे और 2 min के लिए ढँक देंगे ।
2 min के बाद जब आलू पक जाए तो उसमे सामक डाल कर 2 कटोरी पानी , काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर देंगे । उबाल आने के बाद कड़ाई को कम आंच पर ढँक कर रख देंगे और 4-5 min तक बीच बीच मे चलाते रहे । जब उप्मा बन जाए तो उसमे सिकी हुई मूँगफली डाल कर मिक्स कर दे । एक प्लेट मे सामक के उपमा को निकाल कर धनिया पत्ती से सजाकर सर्व करेंगे ।

No comments:
Post a Comment