मिट्टी के बर्तन को केसे साफ करे
मिट्टी के बर्तनों को साफ करने का आसान तरीका
यह बर्तन ईको-फ्रेंडली होते हैं और इनमें पका हुआ भोजन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही मिट्टी के बर्तनों में पके हुए भोजन का स्वाद भी बहुत अच्छा होता है।
आजकल बाजार में आपको कई अच्छे और बड़े ब्रांड्स में डिजाइनर मिट्टी के बर्तन मिल जाएंगे, जिनमें आप खाना पका सकती हैं। यह बर्तन थोड़े महंगे आते हैं। दरअसल, मिट्टी के बर्तनों को एक से अधिक बार इस्तेमाल किया जा सके इसके लिए उनमें विशेष कोटिंग की जाती है।
इसलिए मिट्टी के बर्तनों में यदि आप खाना पकाते हैं तो उसका रख-रखाव और उसे साफ करने का तरीका भी उचित होना चाहिए। खासतौर पर मिट्टी के बर्तनों को आप स्टील के बर्तनों की तरह साफ नहीं कर सकती हैं। इन्हें साफ करने का तरीका अलग होता है।
चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मिट्टी के बर्तनों को धोने का सही तरीका क्या होता है।
मिट्टी के बर्तन साफ करने का तरीका
- 1. गरम पानी से साफ करें ।
- 2. खाने की महक नींबू से जाएगी।
- 3. बेकिंग सोडा और नमक से छुड़ाएं दाग-धब्बे।
- धोने के बाद धूप में सुखाये ।
1. गरम पानी से साफ करें
मिट्टी के बर्तनों को साफ करने के लिए आप डिशवॉशिंग सोप और डिटर्जेंट का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। यदि आप ऐसा करती हैं तो साबुन मिट्टी के बर्तन के पोर्स में घुस जाएगा और इसके बाद वह बर्तन इस्तेमाल करने लायक नहीं बचेगा। मगर मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के बाद उसे धोना बेहद जरूरी है। इसलिए आप मिट्टी के बर्तन में आधे से भी कम मात्रा में पानी भरें और उसे गैस पर गरम करें। ध्यान रखें कि आपको पानी उबालना नहीं है। पानी इतना गरम हो कि उसे हाथ से टच किया जा सके। जब पानी गरम हो जाए तो मिट्टी के बर्तन को सॉफ्ट डिशवॉशिंग स्क्रब की मदद से साफ करें।यदि आप हार्ड स्क्रब का इस्तेमाल करेंगी तो आपके मिट्टी के बर्तन में स्क्रैच आ सकते हैं। स्क्रब से मिट्टी के बर्तन को साफ करने के बाद उसे साफ पानी से धो लें और फिर धूप में सुखा लें।
2.नींबू का इस्तेमाल करें
अगर आपने मिट्टी के बर्तन में कोई मसालेदार व्यंजन पकाया है तो बर्तन में से मसालों की महक आती है। यह महक साधारण पानी से नहीं जाएगी। इसके लिए आपको मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर उसमें नींबू का रस और छिलका दोनों डालना होगा और पानी को हल्का उबाल आने तक गरम करना होगा। इसके बाद आप सॉफ्ट स्क्रब से मिट्टी के बर्तन को साफ कर सकती हैं। इससे आपके मिट्टी के बर्तन से आ रही मसालों की महक गायब हो जाएगी।
3. बेकिंग सोडा और नमक से साफ करें
अगर आप गैस पर मिट्टी का बर्तन रख कर भोजन बनाएँगे तो वह निश्चित रूप से काला पड़ सकता है। मिट्टी के बर्तन में मसालों के दाग भी लग सकते हैं। मिट्टी के बर्तन पर लगे जले और मसालों के दाग छुड़ाने के लिए आपको इन बर्तनों को बेकिंग सोडा और नमक से साफ करना चाहिए। इसके लिए पानी को मिट्टी के बर्तन में भरें और उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। इसके बाद स्क्रब में नमक लगाएं और उससे जहां दाग लगे हैं उसे रगड़ें। ध्यान रखे आपको हल्के हाथों से ही रगड़ना है। हो सकता है, दाग एक बार में पूरी तरह से न जाए, मगर नियमित रूप से खाना पकाने के बाद आप तुरंत मिट्टी के बर्तनों साफ कर देंगी तो इन दाग-धब्बों से आपको छुटकारा मिल जाएगा।
4. धूप में सुखाये
मिट्टी के बर्तनो को धोने के बाद धूप मे सूखने के लिए रख दे इससे बर्तन अच्छे से सूख जाएंगे और मसालो की महक भी चली जाएगी । इस तरह से मिट्टी के बर्तन को फिर से इस्तेमाल करने के लिए तैयार कर सकते है ।

No comments:
Post a Comment